नोएडा(संवाद)। सेक्टर 24 स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) की ओर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा (सीबीएसई) के सहयोग से शुक्रवार को कौशल आधारित प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और करियर परामर्शदाताओं का समागम हुआ। इसमें सीबीएसई के निदेशक (कौशल शिक्षा) व मुख्य अतिथि डॉ. विश्वजीत साहा ने इस विषय पर एक सारगर्भित व्याख्यान दिया कि कैसे एफडीडीआई एक कौशल-संचालित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर एफडीडीआई नोएडा की निदेशक मंजू मन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।