फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में पहली रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया, जिनमें व्यक्तिगत और टीम दोनों ही इवेंट शामिल रहे। पहले स्थान पर आने पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ने स्वर्ण पदक, द्वितीय स्थान पर स्पर्श ग्लोबल स्कूल ने रजत और तृतीय स्थान पर सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल ने कांस्य पदक जीता। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए हमें आने आना होगा। प्रधानाचार्या मंजू वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में शारीरिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें