फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कालीबाड़ी में खूटी पूजा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति ने पारंपरिक खूटी पूजा के साथ ग्रेनो कालीबाड़ी में दुर्गा पूजा समारोह का प्रतीकात्मक शुभारंभ किया। दुर्गा पूजा पंडाल की नींव रखने का प्रतीक खूटी पूजा, मंत्रोच्चार, भक्ति और सामुदायिक भागीदारी के बीच संपन्न हुई। समिति महासचिव देबकी घोषाल ने कहा कि यह रजत जयंती वर्ष हमारे लिए एक मील का पत्थर है। खूटी पूजा न केवल दुर्गा पूजा की तैयारियों की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि 25 वर्षों की एकजुटता, भक्ति और सांस्कृतिक बंधन का भी प्रतीक है। वहीं कल्याण पाठक ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति अनुष्ठान, प्रतियोगिताएं और विविध आयोजन होंगे। इस वर्ष दुर्गा पूजा 27 सितंबर से 2 अक्तूबर तक होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें