नोएडा (संवाद)। भारत विकास परिषद की ओर से सेक्टर-94 स्थित श्रीजी गोसदन में रक्तदान शिविर, गोसेवा और वैदिक हवन हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ हुआ। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और परिषद सदस्यों ने रक्तदान किया। परिषद अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने रक्तदान को महादान बताया। गोमाता को हरा चारा, गुड़ और अन्य खाद्य सामग्री अर्पित कर गोसेवा की गई। परिषद पदाधिकारियों ने सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना से समाजहित के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर संजय कुमार गुप्ता, सचिव अखिलेश भदौरिया, सुनीता मित्तल, संजय गोयल मौजूद रहे।