फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतर्धर्मीय सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। इस्कॉन नोएडा सेक्टर 33 में शनिवार को अन्तर्धर्मीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं ने भाग लिया और ईश्वर के पवित्र नाम की शक्ति पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन में यह साझा दृष्टिकोण सामने आया कि चाहे हम भगवान, ईश्वर, अल्लाह, खुदा या गोड किसी भी नाम से पुकारें, भगवन्नाम का आश्रय ही विश्व में शांति ला सकता है। इस्कॉन नोएडा की यह पहल श्रील प्रभुपाद के अमेरिका आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित विश्व हरिनाम सप्ताह के अंतर्गत हुई, जिसमें हरिनाम संकीर्तन, पदयात्रा और कीर्तन मेले भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें