नोएडा। सालारपुर के ब्लॉक रिसार्स कार्यालय में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं और विद्यालयों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आदर्श विद्यालय चौड़ा और कंपोजिट विद्यालय छलेरा की छात्राओं का भी सम्मान हुआ। वहीं, कंपोजिट विद्यालय सालारपुर की कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं को पावर एंजल की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण प्रसाद, बालिका शिक्षा समन्वयक विनय प्रकाश सिंह, बालिका शिक्षा नोडल अधिकारी अर्चना पांडेय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो