ग्रेटर नोएडा। बिग लीग सीजन-2 के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को आयोजकों की टीम ने ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर क्रिकेट मैदान और स्टेडियम परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मैच आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्टेडियम प्रशासन के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। आयोजन को लेकर बुधवार को आयोजकों की एक टीम ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजकों ने मैदान की स्थिति, पिच की गुणवत्ता, खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और दर्शकों की बैठने की व्यवस्था का विस्तार से अवलोकन किया।