ग्रेटर नोएडा। जीबीयू में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान क्लब द्वारा शिक्षण-अधिगम सामग्री प्रदर्शनी आयोजित की गई। विभाग में संचालित दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय शिक्षक शिक्षा एकीकृत कार्यक्रम (आईटीईपी ) बीएससी बीएड, बीए बीएड एवं बीकॉम बीएड के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रदर्शनी में शिक्षण शास्त्र, विज्ञान, कला, भाषा और वाणिज्य जैसे विषयों पर आधारित विविध शैक्षणिक मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, प्रो. माधव गोविंद, प्रो. उत्तम कुमार, डॉ. मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो