माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में मासिक धर्म में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना, इससे जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के सलाहकार प्रोफेसर जेके शर्मा ने कहा, मासिक धर्म केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं है, बल्कि यह लैंगिक समानता, शिक्षा में समान भागीदारी और मानवीय गरिमा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस मौके पर कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. गोविंद प्रसाद गोयल, आईएमएस लॉ कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन आदि मौजूद रहे।