जहांगीरपुर (संवाद)। श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से मंगलवार को प्राचीन शिव मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संगीत कलाकारों ने महाबली हनुमान की महिमा, शक्ति और अटूट भक्ति का भावपूर्ण वर्णन किया। इससे श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान नीरज शर्मा, डालचंद अग्रवाल, आचार्य सुधीर शर्मा, नरेश शर्मा, सुमित शर्मा, सौरभ चौहान, धारा सिंह और सुनील जिंदल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।