कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन
दनकौर (संवाद)। सलेमपुर गुर्जर गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल में मंगलवार को जिलास्तरीय कॅरिअर गाइडेंस मेला लगा। इसमें जनपद के 52 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य राज सिंह यादव रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को कई जानकारियां मिलती हैं।