फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हृदय जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स में आधारभूत हृदय जीवन रक्षक (बीसीएलएस) प्रमाणन प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य चिकित्सकों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को हृदय एवं श्वसन संबंधी आपातकालीन स्थितियों में प्रभावी और समयबद्ध उपचार के लिए प्रशिक्षित करना था। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इसमें 30 से अधिक चिकित्सकों, नर्सों तथा पैरा-चिकित्साकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. नाजिया नजीर के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ दल ने किया। प्रशिक्षण देने वालों में डॉ. रुचि सिंह, डॉ. गरिमा सिन्हा, डॉ. विनय कुमार, डॉ. देबायन बिस्वास तथा स्नातकोत्तर रेजिडेंट चिकित्सक शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें