ग्रेटर नोएडा (संवाद)। महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में संस्कृत प्रतिभा खोज-2026 का आयोजन हुआ। 50 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संस्कृत सामान्य ज्ञान और संस्कृत गीत प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि व गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने संस्कृत को भारतीय ज्ञान, परंपरा और संस्कृति की आधारशिला बताते हुए इसके संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। पूर्व जिला जज आरबी शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में ललिता शर्मा, अमृता सिंह सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।