दादरी (संवाद)। धूम मानिकपुर गांव स्थित डीसेंट पब्लिक स्कूल में मंगलवार को प्रेमांश फाउंडेशन ने फेलिक्स अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दंत, नेत्र और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बाल रोग संबंधी परामर्श दिया। शिविर में लंबाई, वजन, रक्तचाप और पोषण की भी जांच की गई।