ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस कॉलेज ऑफ हेल्थ एंड वेलनेस साइंसेज में बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) के छात्रों के लिए प्रोप्रियोसेप्टिव न्यूरोमस्कुलर फैसिलिटेशन (पीएनएफ) तकनीकों पर विशेष हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में एम्स, नई दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सकीय विशेषज्ञ एवं प्रमाणित पीएनएफ प्रैक्टिशनर डॉ. हरप्रीत सिंह सचदेव ने रिसोर्स पर्सन के रूप में छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने पीएनएफ की उन्नत तकनीकों, मैनुअल थेरेपी पैटर्न, स्ट्रेचिंग और न्यूरो-रिहैबिलिटेशन से जुड़ी विभिन्न रणनीतियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। ब्यूरो