दादरी (संवाद)। कारगिल विजय दिवस पर दुजाना गांव में विचार गोष्ठी हुई। संचालन मास्टर बाल चंद नागर ने किया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर व महासचिव जागेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे और युवाओं को भारतीय सैनिकों के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान की गौरव गाथा अवश्य जाननी चाहिए। बच्चों को उनके पाठ्यक्रम की पुस्तकें निशुल्क वितरित कर शिक्षा और राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कपिल प्रधान, अरुण नागर, मास्टर हुकुम सिंह आर्य, ओम नागर, प्रिया, आंचल उपस्थित रहे।