दादरी (संवाद)। रेलवे रोड स्थित मोहन कुंज धर्मशाला में बादलपुर चैरिटी ट्रस्ट की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नगर और क्षेत्र के 24 स्कूलों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में डीसेंट पब्लिक स्कूल ने प्रथम, शैफाली पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और जीआर ग्लोबल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर वर्ग में सेंट हुड पब्लिक स्कूल प्रथम, एमएच पब्लिक स्कूल द्वितीय और डीसेंट पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक दिनेश गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट पिछले 17 वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस मौके पर प्राचार्य किशोर कुमार, विनोद गोयल, कविता गुप्ता, संजय गोयल, टीकाराम शर्मा और पीयूष गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।