यमुना सिटी (संवाद)। प्राथमिक विद्यालय गोविंदगढ़ में सोमवार को बालवाटिका खेल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एआरपी हरेंद्र शर्मा और एआरपी ज्योति मौजूद रहीं। लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (एलएलएफ) के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिलीप शर्मा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। खेल मेले के आयोजन के लिए एलएलएफ की ओर से आवश्यक खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। दिलीप शर्मा ने बताया कि जेवर ब्लॉक के कुल 20 सरकारी विद्यालयों में इस महीने बालवाटिका खेल मेले आयोजित किए जाने हैं। इसके लिए विद्यालयों को तीन समूहों में बांटा गया है। 14 नवंबर को छह विद्यालयों में खेल मेले आयोजित किए गए थे, जबकि सोमवार को 10 विद्यालयों में आयोजन किया गया।