माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की ओर से नवप्रवेशित एमबीए बैच 2026-27 छात्राओं के लिए आगाज-2026 ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों को करियर निर्माण, नेतृत्व, वित्तीय प्रबंधन और उद्योग की बदलती जरूरतों से अवगत कराया। मोटिवेशनल स्पीकर संदीप वाधेरा ने ट्रांसफॉर्मेशन वर्कशॉप के माध्यम से सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का महत्व बताया। इस मौके पर निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, सुरेंद्र सूद, डीन एकेडमिक्स डॉ. विष्णु शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. संजय यादव और एचओडी-एमबीए डॉ. सुनीता शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।