ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें प्री प्राइमरी नोडल शिक्षक संकुल एवं नोडल एआरपी को प्रशिक्षित किया गया। नोडल शिक्षकों के लिए 12 सप्ताह के गतिविधि कैलेंडर के साथ मॉड्यूल भी विकसित किया गया है, जिसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक नोडल शिक्षकों को उपलब्ध कराएंगे। प्रभारी डायट प्राचार्या अर्चना गुप्ता ने कहा कि शिक्षक ही छात्रों के सच्चे दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि नव प्रवेशी छात्रों के लिए टीम को घर-घर जाना होगा। ब्यूरो