ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह से चोर ने आयोजक की पत्नी का बैग चुरा लिया। वारदात सीसीटीवी और वीडियो कैमरे में कैद हो गई है। बैग में 80 हजार रुपये और अन्य जरूरी सामान रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी निवासी अजय कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि 31 अक्तूबर को बैंक्वेट हॉल में रात्रि भोज का आयोजन किया था जिसमें काफी मेहमानों को बुलाया गया था। उसी दौरान उनकी पत्नी का बैग चोरी हो गया। फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो