नई दिल्ली। गाजीपुर बूचड़खाने में जैविक खाद के लिए इंजेस्टा प्लांट लगाने की मंजूरी मिल गई है। एमसीडी ने एनजीटी को बताया कि स्थायी समिति ने 16 जुलाई को हुई बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्लांट लगाने का काम 3 से 6 माह में पूरा हो जाएगा। इंजेस्टा प्लांट में जानवरों के अवशेष और गोबर को प्रोसेस कर जैविक खाद बनाई जाती है। इससे कचरे के प्रबंधन के साथ-साथ पर्यावरण को भी फायदा होता है। एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली बेंच ने एमसीडी को निर्देश दिया कि बैठक की कार्यवाही, वर्क ऑर्डर और प्रगति रिपोर्ट 8 हफ्तों के भीतर प्रस्तुत करे। संवाद