फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शरारती तत्वों को तुरंत बंद के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह हिंसा के कारण दिल्ली में भी अलर्ट, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

हरियाणा से सटे दिल्ली के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई

अमन कमेटी के साथ इलाके में गश्त कर रही पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
नूंह हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। थानाध्यक्षों व जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को खासकर रात के समय गश्त करने और शरारती तत्वों को तुरंत पकड़कर बंद करने के आदेश भी दिए गए हैं। इसके अलावा हरियाणा से सटे दक्षिणी दिल्ली व दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के सभी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बदरपुर व वसंत कुंज, फतेहपुर बेरी व महिपालपुर में सुरक्षा को बेहद सख्त किया गया है। इलाके की अमन कमेटी के सदस्यों को साथ लेकर पुलिस ने गश्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सुमन नवला ने सुबह एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि दिल्ली से सटे हरियाणा के कुछ जिलों में हिंसा को ध्यान में रखते हुए राजधानी के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और जहां आवश्यक है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों से सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं, एक जिले के उपायुक्त ने बताया कि सभी को इलाके में 24 घंटे गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। रात में सीनियर से लेकर जूनियर पुलिसकर्मियों को गश्त करने को कहा गया है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। हरियाणा से आने-जाने वाले रास्तों पर चेकिंग की जा रही है। जांच के बाद ही दिल्ली में प्रवेश करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन




पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें