(अदालत से)
ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से जुड़े एक मामले में अदालत ने पुलिस को प्रकरण परिवाद के रूप में दर्ज करने का निर्देश दिया है। रामपुर खादर निवासी धर्मपाल ने अदालत में अर्जी दाखिल कर बताया कि सतपाल और मुकेश से उसे जान का खतरा है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते 21 अप्रैल 2026 को अदालत में मुकदमे की तारीख लगवाने जाते समय शारदा अस्पताल से एलजी गोलचक्कर की ओर जाते हुए दोनों ने उसकी बाइक में जानबूझकर टक्कर मार दी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और पैर की सर्जरी करानी पड़ी। धर्मपाल का आरोप है कि उसे अदालत जाने से रोकने के लिए हमला किया गया। शिकायत के बावजूद नॉलेज पार्क पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अदालत ने कहा कि इस स्तर पर पुलिस विवेचना जरूरी नहीं है। अगली सुनवाई 3 अक्तूबर को होगी। ब्यूरो