फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाजियाबाद के ध्यानार्थ<bha>--</bha>- फर्जी डॉक्टर से शादी मामले में आदेश रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय ने फर्जी डॉक्टर बनकर शादी करने के आरोप से जुड़े मामले में अधीनस्थ न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया है। मामला थाना सेक्टर-113 नोएडा से जुड़ा है। याचिकाकर्ता डॉ. विमलेश यादव के अनुसार, उनकी शादी 24 नवंबर 2019 को कुलदीप से हुई थी। आरोप है कि बिचौलियों ने कुलदीप को डॉक्टर बताकर रिश्ता कराया था। वह गाजियाबाद के लालकुआं क्षेत्र में अपनी मां के नाम से डेंटल एंड पॉली क्लीनिक चलाता था, जिसके बाहर डॉक्टर लिखा था। शादी के कार्ड में भी आरोपी और उसके पिता को डॉक्टर बताया गया था। सत्र न्यायाधीश ने कहा कि मुख्य प्रश्न यह है कि क्या कुलदीप ने स्वयं को डॉक्टर बताकर शादी की और बिना डिग्री इलाज किया। अदालत ने एक जुलाई 2023 का आदेश निरस्त कर मामले की दोबारा सुनवाई के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें