ग्रेटर नोएडा। शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के कंज़र्वेटिव डेंटिस्ट्री एवं एंडोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा सीनियर सिटीजन सोसायटी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान मरीजों को दांतों की सफाई (स्केलिंग), फिलिंग्स तथा हिलते हुए दांतों के निष्कर्षण जैसी आवश्यक उपचार सेवाएं दी गईं। डॉ. पूजा काबरा ने कहा कि ओरल कैविटी हमारे शरीर का दर्पण है, जो कई अनदेखी प्रणालीगत बीमारियों का संकेत दे सकती है इसलिए नियमित दंत जांच बेहद आवश्यक है। ब्यूरो