माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। निजी वाहनों पर वीआईपी प्लेट लगी होने या वीआइपी लिखने पर सेकट्र 105 आरडब्ल्यूए ने विरोध जताया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा कि इस तरह के वाहन शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। आरोप है कि कुछ लोग पुलिस चेकिंग से बचने, टोल टैक्स से बचने या अन्य गतिविधियों के लिए सरकारी नाम का अनधिकृत इस्तेमाल करते हैं। वहीं, काली फिल्म और बिना नंबर प्लेट के कारण दुर्घटना या अपराध की स्थिति में वाहन की पहचान मुश्किल हो सकती है। आरडब्ल्यूए ने पुलिस और यातायात विभाग से वीआईपी प्लेट व काली फिल्म वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है।