यमुना सिटी। जेवर कस्बे में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत की ओर से अभियान चलाया गया। टप्पल रोड पर सड़क पर से अतिक्रमण हटाए गए। व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए पंचायत कर्मियों और नगर पंचायत चेयरमैन पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया। वहीं पंचायत कर्मियों का कहना था कि नालियों की साफ-सफाई न हो पाने के कारण नाली से अतिक्रमण को हटाया गया है। वहीं व्यापारियों ने सिर्फ एक ही दुकान पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई है। ब्यूरो