फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंप पर एएनपीआर कैमरा लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाने के आदेश का विरोध किया है। पंप संचालकों का कहना है कि कैमरा लगाने में 3 लाख रुपये तक का खर्च आ रहा है। जबकि उनके रखरखाव पर हर वर्ष करीब एक लाख का खर्च है। पंप संचालक यह खर्च उठाने में असमर्थ है और इस खर्च को सरकार से उठाने की मांग की है। साथ ही कैमरा नहीं लगाने पर कार्रवाई से राहत देने की मांग की है। बता दें कि हाल में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और संबंधित राज्य सरकारों के परिवहन व जिला प्रशासन ने इसको लेकर एक आदेश जारी किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें