फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खटाना गांव में मोबाइल टावर लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव में आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाए जाने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना अनुमति घनी आबादी वाले क्षेत्र में टावर का निर्माण कराया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीण पुलिस, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। रविवार को महिलाएं भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच टावर लगने से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। महिलाओं का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकी दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण नहीं रुका तो अनशन किया जाएगा। डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि शिकायत के आधार पर काम रुकवाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें