फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खुले गड्ढे बने मुसीबत, हादसे का खतरा

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 1 बी ब्लॉक में जगह जगह खुदे पड़े गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा-1 में बी-152 से बी-140 तक बिजली विभाग की ओर से की गई खुदाई स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनी हुई है। पिछले आठ दिनों से जगह-जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं, अभी तक काम पूरा नहीं किया गया है। इससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष एवं निवासी ज्योति सिंह ने बताया कि इसी रास्ते से सुबह बच्चे स्कूल जाते हैं और शाम को आसपास खेलते हैं। खुले गड्ढों के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। त्योहार के समय घरों के बाहर खुदाई होने से लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कई बार बिजली विभाग को समस्या से अवगत कराया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें