ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 स्थित कासा ग्रीन्स - 1 सोसाइटी के पास बने पार्क में लगे ओपन जिम की मश
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 स्थित कासा ग्रीन्स-1 सोसाइटी के पास पार्क में लगे ओपन जिम के उपकरण खराब हो गए हैं। कई उपकरणों पर जंग लगने के साथ कुछ खराब भी पड़े हैं, जिससे लोग इनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। निवासी महेश यादव ने बताया कि पार्क में आसपास के लोग नियमित रूप से ओपन जिम का इस्तेमाल करते हैं। लंबे समय से उपकरणों की देखरेख नहीं होने के कारण उनकी स्थिति खराब हो गई है। स्थानीय लोगों ने सभी उपकरणों की जांच कराने, खराब उपकरणों की मरम्मत और जंग लगे उपकरणों का रखरखाव कराने की मांग की है।