फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ईटा-1 में जगह-जगह खुली पड़ी नालियां हादसों को दावत दे रही हैं। नालियों पर ढक्कन नहीं होने से स्थानीय निवासियों को दुर्घटना का डर सताता रहता है। खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। स्थानीय निवासी सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि सेक्टर की अधिकांश नालियां खुली हैं। इनमें आए दिन छोटे बच्चे, कुत्ते और गाय गिर जाते हैं। कई बार उन्हें बाहर निकालने में भी परेशानी होती है। निवासियों का कहना है कि खुले नालों से राहगीरों को भी खतरा बना रहता है। उन्होंने प्राधिकरण से सभी खुली नालियों को चिह्नित कर उन पर मजबूत ढक्कन लगवाने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।