ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-1 पेट्रोल पंप के पास भी सड़क किनारे नाला खुला है। संवाद
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहर में कई जगह सड़क किनारे खुले नाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। 130 मीटर रोड पर साकीपुर अंडरपास के बाद नाला खुला पड़ा है। जीटा-1 में पेट्रोल पंप के पास भी नाला खुला है। वहीं, ईटा-1 की सर्विस रोड पर सड़क से सटा नाला खुला पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन स्थानों से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और लोग गुजरते हैं। लोगों ने नालों को ढकने की मांग की है।