फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेकजोन-4 में खुले नाले से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित टेकजोन-4 में बना खुला नाला स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले की बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाले में कूड़ा जमा होने से बारिश के दौरान पानी की निकासी प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले में गंदगी जमा होने के कारण पानी का निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे बारिश के समय जलभराव जैसी स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि नाला खुला होने की वजह से रात में इसमें गिरकर कोई दुर्घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें