ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित द श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल में कॉफी परिचय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या ज्योति रॉय ने कहा कि कॉफी संवाद सभा और सांस्कृतिक उत्सव जैसे आयोजन विद्यालय और अभिभावकों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे अनौपचारिक आयोजन विश्वास, खुले संवाद और बच्चों के समग्र विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं। इस मौके पर बिजेन्द्र सिंह, योगेंद्र सिंह, निधि कौशिक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो