जेवर-पलवल रोड पर मंगलवार को सड़क किनारे खुले में कूड़ा जलाए जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का
फोटो-
यमुना सिटी। जेवर-पलवल रोड पर मंगलवार को सड़क किनारे कूड़ा जलाए जाने से राहगीरों को परेशानी हुई। कूड़े से उठे धुएं के कारण वाहन चालकों को रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया। जेवर की ओर जा रहे दोपहिया वाहन चालक शिव और दिनेश ने बताया कि घने धुएं से वाहन चलाने में दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। राहगीरों ने खुले में कूड़ा जलाने पर रोक लगाने की मांग की। ब्यूरो