फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज से अस्पतालों में फुल टाइम चलेगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार से मरीजों को फुल डे ओपीडी की सुविधा मिलेगी। त्योहारों के कारण बीते कुछ दिन से हॉफ डे ही ओपीडी का संचालन हो रहा था। बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, राम सागर मिश्र, बीआरडी महानगर, आरएलबी, डफरिन, ठाकुरगंज संयुक्त समेत सभी सरकारी अस्पतालों में सोमवार को हॉफ डे ओपीडी रही। मंगलवार को एक दिन फुल डे ओपीडी का संचालन हुआ, लेकिन त्योहार के कारण बेहद कम मरीज पहुंचे। बुधवार व बृहस्पतिवार को हॉफ डे के चलते ओपीडी दोपहर 12 बजे तक ही संचालित हुई। ऐसे में खून, एक्सरे समेत अन्य जांचें भी सुबह 11 बजे तक ही हुईं। छुट्टियों के बाद शुक्रवार से अस्पताल की ओपीडी नियमित तौर पर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलेगी। जांच दोपहर एक बजे के बाद तक हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें