ग्रेटर नोएडा। खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारी सीजन को देखते हुए शुक्रवार को जिले के कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता और अमर बहादुर सरोज की टीम ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-1 स्थित नोएडा डेली मार्ट से कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा, साबूदाना और व्रत की नमकीन के नमूने संग्रहीत किए। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पांडेय और ओपी सिंह की टीम ने सेक्टर-77 स्थित हापी होम ग्रॉसरी स्टोर से कुट्टू आटा, चौहान किराना स्टोर से साबूदाना, मार्ट एंड मोर स्टोर से कुट्टू आटा, सेक्टर-34 स्थित परिवार आटा चक्की से रामदाना लड्डू और बाला जी आटा चक्की से समा के चावल के नमूने लिए। कुल नौ नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। ब्यूरो