लखनऊ। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गोमतीनगर में सोमवार यानी 27 अक्तूबर को सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करने वाले ही आवेदकों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ये जानकारी बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने दी। बिना ऑनलाइन आवेदन के पासपोर्ट कार्यालय में प्रवेश तक नहीं मिलेगा।