ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने सोमवार को तीनों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। जहां अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। तीनों जगह 160 शिकायतें पहुंची। हालांंकि मौके पर केवल आठ का निस्तारण कराया जा सका। जेवर में एसडीएम अभय सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां पर 72 लोगों ने शिकायत की जिनमें तीन का निस्तारण हो सका। एडीएम भू-आधिपत्य बच्चू सिंह ने दादरी तहसील में लोगों की शिकायतों सुनीं। यहां पर 85 शिकायतें पहुंची जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सदर तहसील में जनता की समस्याओं को सुना। यहां पर तीन शिकायतें पहुंची। डीएम मेधा रूपम ने सभी शिकायतों का निस्तारण समय व गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए हैंं। ब्यूरो