नोएडा। जिला पुस्तकालय को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सदस्यता प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। अब पाठक पुस्तकालय कार्ड के लिए मेंबरशिप शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकेंगे। इससे छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा मिलेगी। पिछले दो महीने में पुस्तकालय से 35 से अधिक नए सदस्य जुड़े हैं। पुस्तकालय में किताबों का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे पाठक उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। लाइब्रेरी प्रभारी सीमा गुप्ता ने बताया कि छात्र अब ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता शुल्क जमा कर सकते हैं। ब्यूरो