फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीज पर 50 फीसदी अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। यूपी कृषि विभाग ने रबी के लिए 50 फीसदी अनुदान पर प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। जिला कृषि अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में किसान 57,248 पंजीकृत हैं। तोरिया के बीज की ऑनलाइन बुकिंग 2 जुलाई से 16 अगस्त तक होगी। दलहन और तिलहन फसलों के बीज के लिए 10 जुलाई से 10 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। गेहूं, जौ और अन्य रबी फसलों के बीज की ऑनलाइन बुकिंग 10 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगी। किसान निर्धारित समय सीमा के भीतर विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे ने बताया कि सभी किसान अपने खेत के रकबे और कौन सी फसल लगाने वाले हैं उसके हिसाब से अपनी मांग कृषि विभाग के वेबसाइट पर निर्धारित समय पर उपलब्ध करा सकते हैं ताकि समय से सभी की मांग विभाग को भेजी जा सके और बीज आवंटन में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें