जिले में एक व्यक्ति मिला संक्रमित
नूंह। जिले में शनिवार को कलवाड़ी के एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर 1 मरीज स्वस्थ भी हुआ है। जिले में कोरोना के अब 12 एक्टिव मरीज हो गए हैं। जिले में अब तक 1669 मामले सामने आए हैं, जिनमें 1627 मरीज ठीक हो गए हैं। जिले में 30 मौतें हो चुकी हैं और अब तक 52171 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 44134 लोगों का निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 8037 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 152416 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 146144 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है। वहीं, 4053 की रिपोर्ट आनी शेष है।