सीमा के फर्जी आधार कार्ड बनवाने के आरोप में एक और हिरासत में
या
सीमा के फर्जी आधार कार्ड बनवाने के सचिन का रिश्तेदार हिरासत में
- जांच एजेंसी ने सचिन और आरोपियों को आमने सामने बैठाकर की पूछताछ, पुलिस ने झाड़ा पल्ला
- सीमा और उसके दो बच्चों के फर्जी आधार कार्ड बनवाने का मामला,
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सीमा हैदर और उसके दो बच्चों के फर्जी आधार कार्ड बनवाने के मामले में जांच एजेंसी ने सोमवार को सचिन के रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। इसी मामले में एजेंसी ने रविववार को तीन अन्य आरोपियों हिरासत में लिया था। वहीं गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। सोमवार को आरोपियों और सचिन को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। हालांकि मामले में किसी एजेंसी की तरफ से अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
पबजी पार्टनर के प्यार में नेपाल के रास्ते से पाकिस्तान से आने का दावा करने वाली सीमा हैदर व उसके मददगारों की जांच प्रदेश व केंद्र की कई एजेंसियां कर रही हैं। पिछले कुछ दिन से प्रदेश और केंद्र की जांच एजेंसियों से जुड़े अधिकारी गौतमबुद्ध नगर में डेरा डाले हुए हैं। वह अपनी कार्रवाई के संबंध में पुलिस को भनक लगने नहीं दे रही हैं। ग्रेटर नोएडा जोन के एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सीमा हैदर के आधार कार्ड के संबंध में की जा रही कार्रवाई की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बुलंदहशर में की गई कार्रवाई को सीमा हैदर मामले से अलग होने का दावा किया।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जांच एजेंसी ने सचिन को हिरासत में ले जाकर उसकी निशानदेही पर कार्रवाई की है। सोमवार को सचिन के रिश्तेदार को भी इस मामले में हिरासत में लिया गया है। जबकि रविवार को बुलंदशहर के अहमदगढ़ के पंजाब नेशनल बैंक के पास जनसेवा केंद्र चलाने वाले दो भाइयों और रबूपुरा निवासी युवक को हिरासत में लिया गया था।
नेपाल बार्डर से मिले इनपुट पर कार्रवाई
सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियों को नेपाल बाॅर्डर से एसएसबी या किसी अन्य से सीमा हैदर के पास आधार कार्ड होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ही सचिन मीणा को फिर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और अब उसकी निशानदेही पर ही कार्रवाई की गई है। यह सारा मामला सीमा और उसके दो बच्चों के फर्जी आधार कार्ड से जुड़ा बताया रहा है।
सीमा के अवैध रूप से पाकिस्तान से आकर रबूपुरा में 50 दिन रहने की जांच में जुटी