फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से एक की मौत, 149 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एक दिन की राहत के बाद कोरोना से एक मौत का मामला सामने आया है। ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) से पीड़ित 32 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की रविवार को ग्रेनो के शारदा अस्पताल में मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 488 हो गई है। वहीं, सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 149 नए मरीजों की पुष्टि की है। डिप्टी सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाहा ने बताया कि तबियत बिगड़ने पर 3 फरवरी को महिला को अस्पताल लाया गया था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। कोरोना वार्ड में मरीज का इलाज चल रहा था। एक जनवरी से शुरू कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 20 मरीज जान गंवा चुके हैं। वहीं, रविवार को 2318 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें 149 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच में लगभग हर 15वां मरीज संक्रमित मिला है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से जांच का दायरा लगातार कम हुआ है। जिले में अब तक 96,516 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 94,563 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को जिले में सक्रिय मरीजों की आंकड़ा घटकर 1465 पहुंच गया। एक दिन में 315 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अस्पतालों में 80 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें