फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर में घुसी पिकअप वैन, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर में घुसी पिकअप वैन, एक की मौत
विज्ञापन

नूंह। गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर मालब गांव के पास सड़कहादसे में एक युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नूंह सीएचसी ले गई, जहां से बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया। तावडू के गांव गवारका निवासी मृतक इमरान आकेड़ा की ओर से अपने किसी परिजन के यहां से आ रहा था। नूंह की ओर आते समय मालब गांव के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर सामने जा रहे डंपर में जा घुसी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आकेड़ा चौकी प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि वाहन की रफ्तार ज्यादा होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी डंपर चालक को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें