फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
नूंह। वाहन चोर निरोधक दस्ते की टीम ने रविवार देर शाम अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मुजाहिद उर्फ मुज्जी पुत्र नूर मोहम्मद निवासी सालाहेड़ी के रूप में हुई है। वहीं आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को भोंडसी जेल भेज दिया है। एवीटी स्टाफ के प्रभारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक बदमाश कुछ समय में अड़बर चौक पर आने वाला है। अगर मौके पर जाकर नाकाबंदी की जाए तो आरोपी को पकड़ा जा सकता है। पुलिस टीम ने अड़बर चौक पर नाकाबंदी की। जैसे ही आरोपी मुजाहिद उर्फ मुज्जी वहां पर आया तो उसे एक अवैध देशी कट्टा, एक कारतूस के साथ पकड़ लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अवैध हथियार को एक ट्रक ड्राइवर से खरीदा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों का भी पता लगाने में जुट गई है।
फोटो - अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें