तावड़ू। नगर में अवैध शराब से भरी पिकअप गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
तावड़ू शहर थाना प्रभारी ओमबीर ने बताया कि अपराध जांच शाखा को शुक्रवार को सूचना मिली कि नगर के बावला बाईपास से अवैध शराब से भरी एक पिकअप गाड़ी गुजरेगी। इसके बाद नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया गया और गाड़ी से शराब की 76 पेटी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी चालक की पहचान अभिषेक निवासी गाजीपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई है।