फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुठभेड़ के बाद युवक की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुक्सर गांव में युवक की हत्या का मामला, आरोपी हिस्ट्रीशीटर, पैर में लगी गोली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना व ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर स्वाट टीम ने लुक्सर में युवक की हत्या के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ईकोटेक-वन कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर की शह पर ही आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


शनिवार शाम लुक्सर गांव में विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के ही नितिन पर हत्या का आरोप लगाकर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इनमें सुंदर नागर भी शामिल था। डीसीपी ने सात टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश में लगाया था। रविवार रात को कासना, ईकोटेक-वन और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी सुंदर की तलाश में ओमीक्रॉन-1 ए की ग्रीन बेल्ट के पास पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली आरोपी के पैर में लग गई। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हिस्ट्रीशीटर सुंदर नागर की शह पर नितिन व अन्य ने विनय की हत्या की हैं। इसके कब्जे से बिना नंबर की कार और अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एक साथी मौके से फरार हुआ है, जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें